भभुआ: मीरिया पंचायत में सैकड़ों मतदाताओं के नाम काटे जाने पर मौके पर पहुंचे बसपा के प्रदेश महासचिव
Bhabua, Kaimur | Aug 21, 2025 मीरिया पंचायत में सैकड़ो मतदाता के नाम काटे जाने पर मौके पर बसपा के प्रदेश महासचिव विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल पहुंचे। गुरुवार को 3 बजे मीरिया पहुंचे ग्रामीणों के साथ नाम का मिलान कराया इसमें कई ऐसे लोग पाए गए जो गांव में मौजूद हैं। फिर भी उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए विकास सिंह ने निर्वाचन विभाग से तुरंत सुधार की मांग की है