बेल्थरा रोड: रास्ते में बाइक रोककर युवक पर हुआ जानलेवा हमला, भीमपुरा थाना में चार के खिलाफ दर्ज हुआ नामजद मुकदमा
भीमपुरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना भीमपुरा में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ग्राम सियरही गांव निवासी बाबूराम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कसौंडर बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में कृष्णा कुमार यादव,