मानिकपुर: चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि आश्रम पर प्रशासन ने स्वच्छता, अतिक्रमण और व्यवस्था सुधार को लेकर दिए कड़े निर्देश
मंगलवार शाम 5 बजे चित्रकूट के महर्षि वाल्मीकि आश्रम में डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त निरीक्षण किया। यह दौरा उस समय हुआ जब महंत भरतदास द्वारा पूर्व भाजपा सांसद की मां पर टिप्पणी के बाद कर्वी कोतवाली में एफआईआर दर्ज है। अधिकारियों ने स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने, वेंडिंग जोन सुधार और मेले के बेहतर संचालन के निर्देश दिए।