हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई है।आग इतनी तेजी से फैली कि घर में एक श्वान का बच्चा जिंदा जल गया है । वहीं अनाज, टीवी, फ्रिज, सिलाई मशीन, गोदरेज, पलंग सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है जहां आगजनी हुई रहवासी का नाम भगला अचाले है।