सफलता की कहानी
===
पर्यावरण की दिशा में युवा मुकेश केवट ने पेश की मिसाल, रोपित किये हजारो पौधे
===
प्रत्येक वर्ष की भॉति देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के दिशा में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान 2.0 प्रारंभ किया गया है।
पर्यावरण की रक्षा केवल हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। एक पेड़ मॉ के नाम अभियान हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को याद दिलाता है।
हमें पर्यावरण के संवर्धन एवं संरक्षण करने के लिए हमें पौधरोपण करना अत्यंत जरूरी है। पौधरोपण से न केवल पर्यावरण का तापमान स्थितिर रहता है बल्कि कई जीव जंतुओ के लिए आवास होता है। पर्यावरण के सुरक्षित होने से भविष्य सुरक्षित होता है।
जिले के गोहपारू विकासखंड के देवरी नंबर 2 निवासी 35 वर्षीय मुकेश केवट पिछले दस साल से पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बने हुए हैं। उन्होंने अब तक एक हजार से ज्यादा पौधे लगाकर उन्हें पेड़ बना दिया है। मुकेश खुद अपने पैसे से नर्सरी तैयार करते हैं, सरकारी भूमि पर पौधे लगाते हैं और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाते हैं।
कारपेंटरी और इलेक्ट्रीशियन का काम कर आजीविका चलाने वाले मुकेश का पर्यावरण के प्रति जुनून अलग है। उनके लगाए पौधे देवरी नंबर दो के अलावा देवदहा, करुआ, पैलवाह और बोचकी गांव में पेड़ बन चुके हैं।
मुकेश ने हर साल विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच नए पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया है। मुकेश अब जन अभियान परिषद से जुड़कर सोशल वर्क की पढ़ाई भी कर रहे हैं। मुकेश का कहना है कि पेड़ हमारे जीवन के तहत महत्वपूर्ण है।
इन्हें बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। मै माननीय प्रधानमंत्री एवं प्रदेष के मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मॉ के अभियान चलाकर एक-एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
#शहडोल #shahdol