Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

हाईवे पर कट्टे की नोक पर लूट, सास-दामाद से जेवर और बैग लेकर फरार हुए 3 बदमाश #MorenaNews #Pahadgarh #HighwayLoot #CrimeNews #MorenaPolice

Morena Nagar, Morena | Jun 18, 2026

MORE NEWS

नेशनल हाईवे-44 पर कई घंटों से जाम, सैकड़ों वाहन फंसे, लोग पुलिस से लगा रहे गुहार

मुरैना। नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार को भीषण जाम की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि यह जाम छौंदा टोल टैक्स से लेकर टेकरी तक कई किलोमीटर लंबा है, जिसमें सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए हैं। जाम में फंसे लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालकों और यात्रियों ने जाम से राहत दिलाने के लिए डायल-112 और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया है। वहीं जाम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक जाम लगने के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा यातायात सुचारू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जाम के कारण यात्रियों, बसों और मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द यातायात व्यवस्था नहीं सुधरी तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
#Morena #NH44 #TrafficJam #MorenaNews #HighwayJam #MPNews #ViralVideo #Dial112 #TrafficUpdate #NationalHighway44

नेशनल हाईवे-44 पर कई घंटों से जाम, सैकड़ों वाहन फंसे, लोग पुलिस से लगा रहे गुहार मुरैना। नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार को भीषण जाम की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि यह जाम छौंदा टोल टैक्स से लेकर टेकरी तक कई किलोमीटर लंबा है, जिसमें सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए हैं। जाम में फंसे लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालकों और यात्रियों ने जाम से राहत दिलाने के लिए डायल-112 और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया है। वहीं जाम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक जाम लगने के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा यातायात सुचारू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जाम के कारण यात्रियों, बसों और मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द यातायात व्यवस्था नहीं सुधरी तो समस्या और गंभीर हो सकती है। #Morena #NH44 #TrafficJam #MorenaNews #HighwayJam #MPNews #ViralVideo #Dial112 #TrafficUpdate #NationalHighway44

Morena Nagar, Morena | Jun 19, 2026

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, उन्नत एवं प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, मुरैना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, मुरैना में प्राकृतिक खेती विषयक कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह सिकरवार ने की। विशेष अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री हेमंत धाकड़ उपस्थित रहे। कार्यशाला में विकासखंड मुरैना, जौरा, अंबाह एवं पोरसा के प्राकृतिक खेती कर रहे तथा इसे अपनाने के इच्छुक किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, जैविक संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा कम लागत में अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उप संचालक सह परियोजना संचालक (आत्मा) श्री अनंत विहारी सड़ैया ने जिले में संचालित प्राकृतिक खेती कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मुरैना जिले के 3,125 किसान लगभग 1,250 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। आगामी वर्ष में इस क्षेत्रफल को बढ़ाकर 5,000 हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. जे.सी. गुप्ता एवं आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के प्रमुख डॉ. संदीप सिंह तोमर ने प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों, जैविक पोषक तत्वों के उपयोग तथा नीम तेल, ढैंचा एवं सनई जैसी हरी खादों के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने प्राकृतिक खेती से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी एक हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं तथा किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने नीम तेल, ढैंचा एवं सनई जैसी जैविक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन्नत एवं प्रगतिशील किसानों को सांसद श्री तोमर द्वारा सम्मानित किया गया।
-
#Morena #MadhyaPradesh #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, उन्नत एवं प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, मुरैना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, मुरैना में प्राकृतिक खेती विषयक कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह सिकरवार ने की। विशेष अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री हेमंत धाकड़ उपस्थित रहे। कार्यशाला में विकासखंड मुरैना, जौरा, अंबाह एवं पोरसा के प्राकृतिक खेती कर रहे तथा इसे अपनाने के इच्छुक किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, जैविक संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा कम लागत में अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उप संचालक सह परियोजना संचालक (आत्मा) श्री अनंत विहारी सड़ैया ने जिले में संचालित प्राकृतिक खेती कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मुरैना जिले के 3,125 किसान लगभग 1,250 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। आगामी वर्ष में इस क्षेत्रफल को बढ़ाकर 5,000 हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. जे.सी. गुप्ता एवं आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के प्रमुख डॉ. संदीप सिंह तोमर ने प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों, जैविक पोषक तत्वों के उपयोग तथा नीम तेल, ढैंचा एवं सनई जैसी हरी खादों के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने प्राकृतिक खेती से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी एक हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं तथा किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने नीम तेल, ढैंचा एवं सनई जैसी जैविक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन्नत एवं प्रगतिशील किसानों को सांसद श्री तोमर द्वारा सम्मानित किया गया। - #Morena #MadhyaPradesh #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

21 जून को जिलेभर में होगा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सामूहिक आयोजन

जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक होंगे योग कार्यक्रम, अधिकारी दायित्वों का जिम्मेदारी से करें निर्वहन

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जिले में जिला, विकासखंड, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायतों, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों-आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अमृत सरोवरों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें।
 बैठक में निर्देश दिए गए कि योग प्रशिक्षकों की उपलब्धता के साथ प्रतिभागियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी आयोजनों के फोटो एवं आवश्यक जानकारी योग संगम पोर्टल पर अपलोड की जाए।

निर्धारित रहेगा कार्यक्रम

 21 जून को प्रातः 6 बजे से पूर्व प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। प्रातः 6 बजे अतिथियों का आगमन, 6 से 6ः30 बजे तक अतिथियों का उद्बोधन, 6ः30 बजे से कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, 6ः45 बजे प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण तथा प्रातः 7 से 7ः45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। 
  मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी विभागों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत की गई कार्यवाही से जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 21 जून को आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण में सहभागी बनें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, आयुक्त नगर निगम तथा योग दिवस आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 #Morena #MadhyaPradesh #JansamparkMP

21 जून को जिलेभर में होगा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सामूहिक आयोजन जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक होंगे योग कार्यक्रम, अधिकारी दायित्वों का जिम्मेदारी से करें निर्वहन 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जिले में जिला, विकासखंड, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायतों, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों-आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अमृत सरोवरों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें। बैठक में निर्देश दिए गए कि योग प्रशिक्षकों की उपलब्धता के साथ प्रतिभागियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी आयोजनों के फोटो एवं आवश्यक जानकारी योग संगम पोर्टल पर अपलोड की जाए। निर्धारित रहेगा कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6 बजे से पूर्व प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। प्रातः 6 बजे अतिथियों का आगमन, 6 से 6ः30 बजे तक अतिथियों का उद्बोधन, 6ः30 बजे से कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, 6ः45 बजे प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण तथा प्रातः 7 से 7ः45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी विभागों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत की गई कार्यवाही से जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 21 जून को आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण में सहभागी बनें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, आयुक्त नगर निगम तथा योग दिवस आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #Morena #MadhyaPradesh #JansamparkMP

Morena, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

कूनो का चीता गांव में घुसा, पालतू बकरियों को बनाया शिकार

मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के जड़ेरू गांव में कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकला एक चीता दिखाई दिया है। चीते ने गांव निवासी कलिया आदिवासी की दो बकरियों का शिकार कर लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद कूनो की मॉनिटरिंग टीम मौके पर पहुंचकर चीते की निगरानी कर रही है। वन विभाग का कहना है कि चीता भ्रमण पर निकला है और जल्द ही स्वयं वापस कूनो लौट जाएगा। प्रभावित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

#KunoCheetah #Pahadgarh #MorenaNews #CheetahMovement #WildlifeNews

कूनो का चीता गांव में घुसा, पालतू बकरियों को बनाया शिकार मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के जड़ेरू गांव में कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकला एक चीता दिखाई दिया है। चीते ने गांव निवासी कलिया आदिवासी की दो बकरियों का शिकार कर लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद कूनो की मॉनिटरिंग टीम मौके पर पहुंचकर चीते की निगरानी कर रही है। वन विभाग का कहना है कि चीता भ्रमण पर निकला है और जल्द ही स्वयं वापस कूनो लौट जाएगा। प्रभावित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। #KunoCheetah #Pahadgarh #MorenaNews #CheetahMovement #WildlifeNews

Morena Nagar, Morena | Jun 19, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिलावार मुख्य अतिथि घोषित..
मुरैना जिले मे कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना रहेंगे मुख्य अतिथि.. Aidal Singh Kansana

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिलावार मुख्य अतिथि घोषित.. मुरैना जिले मे कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना रहेंगे मुख्य अतिथि.. Aidal Singh Kansana

Morena Nagar, Morena | Jun 19, 2026

हाईवे पर कट्टे की नोक पर लूट, सास-दामाद से जेवर और बैग लेकर फरार हुए 3 बदमाश #MorenaNews #Pahadgarh #HighwayLoot #CrimeNews #MorenaPolice - Morena Nagar News