जगदलपुर: बस्तर के खेतों में आधुनिक कृषि यंत्रों ने बदली तस्वीर, उन्नत यंत्रों से खेती में लागत घटी और मुनाफा बढ़ा
जगदलपुर, 22 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ का आदिवासी बहुल बस्तर जिला अब उन्नत कृषि का नया अध्याय लिख रहा है। यहाँ के किसान पारंपरिक खेती के पुराने ढर्रे को छोड़कर आधुनिक कृषि तकनीकों को तेजी से अपना रहे हैं। कृषि अभियांत्रिकी द्वारा शासकीय दरों पर किराए पर उपलब्ध कराए जा रहे बेलर, रोटावेटर और सीड ड्रिल जैसे आधुनिक यंत्रों ने न केवल किसानों की मेहनत कम की है, बल्कि