जगदलपुर: अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगांठ पर दीपोत्सव का आयोजन, बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दी बधाई
आज नगर के भगवान श्री राम मंदिर में आज अयोध्या भव्य राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए । उन्होंने इस दिन को दीपावली की तरह मनाने की अपील करते हुए सभी को राम मंदिर निर्माण की शुभकामनाएं प्रेषित की।