छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर (सरगुजा) स्थित रसूलपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने अपने ही ससुर वसीरुद्दीन सिद्दीकी की हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि दामाद ने झारखंड से 5 लाख रुपये में तीन सुपारी किलर बुलाए थे। आरोपी किराए का मकान देखने के बहाने घर में घुसे और बुजुर्ग पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए वसीरुद्दीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वारदात की सूचना मिलते ही अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े और बस टिकट बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
#AmbikapurCrime #SurgujaNews #ChhattisgarhPolice #BreakingNews #CrimeUpdate #CyberCell #AmbikapurNews #FatafatNews