हनुमानगढ़: टाउन थाना क्षेत्र में ढाणी में सो रहे युवक पर दबंगों ने धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र स्थित एक ढाणी में सो रहे युवक पर एक राय होकर आए दबंगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए टाउन जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में टाउन थाना में चार जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।