मुंगेर: जनता दरबार में सड़क, पेंशन और नाला जाम की समस्याएं गूंजी, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Munger, Munger | Apr 10, 2026 हवेली खड़गपुर प्रखंड के रमनकाबाद छोटकी फुलवरिया गांव के ग्रामीणों ने वर्षों से सड़क नहीं बनने की समस्या को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष गुहार लगाई। शुक्रवार दोपहर आयोजित जनता के दरबार सह जन सुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीण अजय कुमार, संजय कुमार, बाबू लाल समेत अन्य लोगों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक गांव की सड़क का न तो पक्कीकरण हुआ है और न ही उसे मुख्य सड़क से