*जिला विशेष टीम एवं बड़ीसादड़ी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।*
*अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।*
चित्तौड़गढ़, 03 जुलाई 2026। जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अचलपुरा स्थित एक किराना दुकान पर दबिश देकर 71 पव्वे अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा 05 बीयर जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध शराब के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत एएसपी मुकुल शर्मा व डीएसपी बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन मे थानाधिकारी बडीसादडी प्रेमसिंह के नेतृत्व में गठित टीम एएसआई प्रकाशचन्द्र मय जाप्ता डीएसटी टीम के एएसआई सुरज कुमार मय डीएसटी जाप्ते के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सरहद अचलपुरा में रोड के किनारे रमेशचन्द्र पिता मांगीलाल जाति मोग्या उम्र 40 साल निवासी अचलपुरा पुलिस थाना बडीसादडी द्वारा संचालित किराने की दुकान में अवैध अग्रेजी शरा�