पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में साइबर अपराधियों ने बैंक कर्मी बनकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से ₹1 लाख की ठगी की, पुलिस जाँच में जुटी
Purnea East, Purnia | Nov 3, 2026
पूर्णिया जिले में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए बैंक कर्मी बनकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। अपराधियों ने पहले फोन कर पीड़ित को खाता लॉक होने की जानकारी दी और फिर इसी बहाने दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 50-50 हजार रुपये की निकासी कर ली।मामला चूनापुर निवासी जीवछ यादव से जुड़ा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाना में की है