मुंगावली: खूटिया बामोरी के उपार्जन केंद्र में गड़बड़ी का खुलासा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
खूटिया बामोरी स्थित गेहूं-चना उपार्जन केंद्र पर औचक निरीक्षण में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। किसान कांग्रेस नेताओं की टीम ने पाया कि किसानों से प्रति बोरी अतिरिक्त अनाज और तुलाई के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। भीषण गर्मी में न छाया की व्यवस्था है,न पेयजल की सुविधा। इस पूरे मामले का वीडियो सोमवार को शाम चार बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।