जगदलपुर: शौर्य भवन में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक, पांचों जिले के पुलिस अधीक्षक हुए शामिल
स्थानीय शौर्य भवन में पुलिस विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अपराध से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा अपराध पर शिकंजा कसने के लिए भी योजना तैयार किया गया। बैठक में नक्सल मुद्दों एवं मानसून में नक्सल विरोधी अभियान पर चर्चा की गई।