जगदलपुर: नियानार में दिव्यांग बालिका ने पैर से लिखा पत्र, विधायक किरण देव हुए अभिभूत, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मिडिया में ग्राम नियानार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जहाँ एक दिव्यांग बालिका जगदलपुर विधायक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को अपने पैर से पत्र लिखकर दिखा रही है। दिव्यांग बालिका की इस कुशलता पर विधायक किरण देव बेहद अभिभूत होते नज़र आ रहे हैँ।बताया का रहा है कि यह वीडियो शाला प्रवेश उत्सव के दौरान का है।