जगदलपुर: जगदलपुर विधायक किरण देव ने ग्राम इच्छापुर में शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, श्रद्धांजलि अर्पित की
बस्तर ब्लॉक के ग्राम इच्छापुर में दंतेवाड़ा स्थित माता दंतेश्वरी मंदिर के सेवक मंगतू ठाकुर के दामाद का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था।आज उनके इच्छापुर स्थित निवास में जगदलपुर विधायक किरण देव पहुंचकर छायाचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार जनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया।