फरीदपुर: बसपा पूर्व विधायक की बेटी दहेज हत्या केस में 4 मई को बड़ा फैसला, पति सेल टैक्स अधिकारी दोषी, सास-ससुर बरी
बसपा के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह की बेटी की दहेज हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या तीन ने मृतका के पति सेल टैक्स अधिकारी अश्वनी सिंह को दोषी करार दिया है। वहीं, साक्ष्यों के अभाव में सास-ससुर को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया गया। सजा सुनाने के लिए अदालत ने 4 मई की तारीख निर्धारित की है।