बलरामपुर: झारखंडी सरोवर कर्बला प्रकरण को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की, वास्तविक स्थिति से कराया अवगत
झारखंडी सरोवर स्थित कर्बला प्रकरण को लेक सदर विधायक पल्टूराम ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा व नपाप चेयरमैन डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सदर विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएम योगी को कर्बला के वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। साथ ही इस सन्दर्भ में आए न्यायालय के निर्णय को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया।