बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने सरकारी धन के गबन के मामले में ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने सरकारी धन का गबन करने के मामले में ग्राम प्रधान अरून कुमार सिह व ग्राम विकास अधिकारी आरती रावत को गिरफ्तार किया गया है, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारी बलरामपुर, की लिखित तहरीर पर शासकीय धनराशि के दुरुपयोग के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसके संबंध में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।