बलरामपुर: बलरामपुर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा 29 जून रविवार को होटल ट्यूलिप में आयोजित होगा स्पाइन कांक्लेव
शुक्रवार दोपहर 12:00 प्रेस वार्ता में बलरामपुर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ ए के भट्ट, डॉक्टर आसिफ हुसैन एवं डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया की बलरामपुर में आयोजित स्पाइन कांक्लेव देवी पाटन मंडल में आयोजित होने वाला पहला कॉन्क्लेव होगा। इसमें देश के प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक सर्जन भाग लेंगे और यह चिकित्सा शिक्षा में काफी बढ़ावा देगा।