मैनपुरी: मैनपुरी में पुलिस ने भाजपा नेता किशन दुबे को किया गिरफ्तार, समर्थकों ने लगाया जाम
मैनपुरी में भाजपा नेता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रभारी किशन दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके बाद उनके समर्थकों ने कोतवाली के बाहर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और जाम लगा दिया। पुलिस के मुताबिक न्यायालय से 82 के वारंट जारी हुए थे जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। वही पुलिस ने न्यायालय में पेश करने का काम किया है।