Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
No video available

सवर्ण सेना बिहपुर का बैठक निश्चित दिन के 11 बजे निश्चत समय पे होना तय हुआ है।

Bihpur, Bhagalpur | Sep 7, 2020

MORE NEWS

श्री मनोज कुमार, निरीक्षक मध्यनिषेध के द्वारा मध्यनिषेध विभाग से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए

श्री मनोज कुमार, निरीक्षक मध्यनिषेध के द्वारा मध्यनिषेध विभाग से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए

Bhagalpur, Bihar | Jul 27, 2026

भागलपुर, दिनांक : 26 जुलाई 2026, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में आज भागलपुर की जिलाधिकारी, आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक (IG), वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अजगैबीनाथ मंदिर परिसर, नमामि गंगे घाट, कांवड़िया पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं, कंट्रोल रूम सहित श्रद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थल पर जाकर गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला के शुभारंभ से पूर्व शेष सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए प्रत्येक व्यवस्था का अंतिम परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

संयुक्त निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि श्रावणी मेला की लगभग 99 प्रतिशत तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष कार्य भी युद्धस्तर पर तेजी से संपादित किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को अंतिम चरण की तैयारियों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा नमामि गंगे घाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती में भी सहभागिता की गई। 
श्रावणी मेला के दौरान आयोजित की जाने वाली भव्य गंगा आरती की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में आज नमामि गंगे घाट पर गंगा आरती का सफल डेमो आयोजित किया गया। इस दौरान आरती की संपूर्ण प्रक्रिया, मंच एवं घाट की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, प्रकाश एवं ध्वनि प्रणाली, सुरक्षा प्रबंधन तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था का परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं डेमो का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आरती का आयोजन गरिमापूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं दिव्य अनुभव प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि गंगा आरती श्रावणी मेला का प्रमुख आकर्षण होगी और इसके सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।

जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी विभागों के बीच सतत समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराते हुए उन्हें एक सुरक्षित, सहज एवं आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया जा सके।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Bhagalpur District Administration

भागलपुर, दिनांक : 26 जुलाई 2026, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में आज भागलपुर की जिलाधिकारी, आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक (IG), वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अजगैबीनाथ मंदिर परिसर, नमामि गंगे घाट, कांवड़िया पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं, कंट्रोल रूम सहित श्रद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थल पर जाकर गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला के शुभारंभ से पूर्व शेष सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए प्रत्येक व्यवस्था का अंतिम परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संयुक्त निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि श्रावणी मेला की लगभग 99 प्रतिशत तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष कार्य भी युद्धस्तर पर तेजी से संपादित किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को अंतिम चरण की तैयारियों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा नमामि गंगे घाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती में भी सहभागिता की गई। श्रावणी मेला के दौरान आयोजित की जाने वाली भव्य गंगा आरती की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में आज नमामि गंगे घाट पर गंगा आरती का सफल डेमो आयोजित किया गया। इस दौरान आरती की संपूर्ण प्रक्रिया, मंच एवं घाट की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, प्रकाश एवं ध्वनि प्रणाली, सुरक्षा प्रबंधन तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था का परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं डेमो का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आरती का आयोजन गरिमापूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं दिव्य अनुभव प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि गंगा आरती श्रावणी मेला का प्रमुख आकर्षण होगी और इसके सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी विभागों के बीच सतत समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराते हुए उन्हें एक सुरक्षित, सहज एवं आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया जा सके। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police Banka District Administration Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 26, 2026

पहली गंगा महाआरती 🪔 नमामि गंगा घाट सुल्तानगंज @sultanganj_explorer

पहली गंगा महाआरती 🪔 नमामि गंगा घाट सुल्तानगंज @sultanganj_explorer

Bhagalpur, Bihar | Jul 26, 2026

भागलपुर, दिनांक : 26 जुलाई 2026, बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आज भागलपुर जिले की सभी 238 ग्राम पंचायतों में ‘पंचायत विकास दिवस’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त, जवाबदेह एवं जनभागीदारी आधारित बनाते हुए स्थानीय विकास योजनाओं की समीक्षा एवं जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी भागलपुर स्वयं सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत महेशी ग्राम पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं तथा ग्राम सभा की अध्यक्षता कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

ग्राम सभा के दौरान मुख्यमंत्री नल-जल योजना की प्रगति एवं कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही “सशक्त एवं प्रशासनयुक्त पंचायत” की अवधारणा पर विचार-विमर्श करते हुए पंचायतों को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में राशन कार्ड से वंचित सभी पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए ताकि उन्हें शीघ्र ही योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। इसके अतिरिक्त पंचायत स्तर पर आयोजित जन सुनवाई में ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने तथा शासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। जिले की सभी पंचायतों में निर्धारित एजेंडों पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं बिहार गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

JEEVIKA Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Bhagalpur District Administration

भागलपुर, दिनांक : 26 जुलाई 2026, बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आज भागलपुर जिले की सभी 238 ग्राम पंचायतों में ‘पंचायत विकास दिवस’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त, जवाबदेह एवं जनभागीदारी आधारित बनाते हुए स्थानीय विकास योजनाओं की समीक्षा एवं जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी भागलपुर स्वयं सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत महेशी ग्राम पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं तथा ग्राम सभा की अध्यक्षता कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। ग्राम सभा के दौरान मुख्यमंत्री नल-जल योजना की प्रगति एवं कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही “सशक्त एवं प्रशासनयुक्त पंचायत” की अवधारणा पर विचार-विमर्श करते हुए पंचायतों को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में राशन कार्ड से वंचित सभी पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए ताकि उन्हें शीघ्र ही योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। इसके अतिरिक्त पंचायत स्तर पर आयोजित जन सुनवाई में ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने तथा शासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। जिले की सभी पंचायतों में निर्धारित एजेंडों पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं बिहार गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। JEEVIKA Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration

Bhagalpur, Bihar | Jul 26, 2026

सरकार के 100 दिन कार्यक्रम के अवसर पर भागलपुर जिला से संबंधित योजनाओं की जानकारी:-
#iprdbihar
#Bihargovememt

सरकार के 100 दिन कार्यक्रम के अवसर पर भागलपुर जिला से संबंधित योजनाओं की जानकारी:- #iprdbihar #Bihargovememt

Bhagalpur, Bihar | Jul 25, 2026

सवर्ण सेना बिहपुर का बैठक निश्चित दिन के 11 बजे निश्चत समय पे होना तय हुआ है। - Bihpur News