सूरजगढ़: सिंहचक गांव में मारपीट, 6 जख्मी, एक को गोली लगने की चर्चा, पुलिस ने देशी पिस्टल बरामद की
किऊल थाना क्षेत्र के सिंहचक गांव में बुधवार की पूर्वाह्न जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. पुलिस के द्वारा अपराह्न 6:40 बजे इसे लेकर जानकारी साझा किया गया. जिसके मुताबिक मारपीट में 6 लोग जख्मी हुए. एक देशी पिस्टल बरामद हुआ. घटना पूर्वाह्न 9 बजे की बताई गई है. इधर एक पक्ष के मूलकी यादव को गोली लगने की बात कही जा रही है.