कोंडागांव: कोंडागांव कनेरा रोड स्थित शिव शंकर मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी का किया असफल प्रयास, मंदिर समिति ने थाने में की शिकायत
जिला मुख्यालय कोंडागांव अंतर्गत कनेरा रोड शिव शंकर मंदिर में शनिवार रविवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया है। रविवार दोपहर 2:00 बजे मंदिर समिति से मिली जानकारी अनुसार अज्ञात चोरों ने चोरी के मनसूबे से मंदिर की खिड़की के ग्रिल को काटने का प्रयास किया है। मंदिर समिति ने इस घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी है।