कोंडागांव: फरसगांव में सिन्हा खाद दुकान के पास दो बाइकों की आपस में हुई टक्कर, गंभीर रूप से घायल युवक को रायपुर किया गया रिफर
फरसगांव नगर के रांधना रोड पर स्तिथ सिन्हा खाद दुकान के पास शनिवार की रात 10 बजे दो बाइक की आपस मे टक्कर हो गई।हादसे में ग्राम छोटेठेमली निवासी हीरालाल और सम्बलपुर निवासी विनय पुरामे घायल हो गए।जिन्हें फरसगाँव पुलिस ने पुलिस वाहन से तत्काल उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल लाया गया।विनय को गम्भीर चोट आने के चलते उसे रात करीब 11 बजे रायपुर अस्प्ताल रिफर किया गया।