पिपरा: हरिहरगंज थाना के पास ब्रह्म स्थान की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने और ब्रह्म स्थान निर्माण को लेकर हुई बैठक
Pipra, Palamu | Dec 22, 2024 हरिहरगंज नगर पंचायत अंतर्गत थाना समीप ब्रह्म स्थान के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा ब्रह्म स्थान निर्माण को लेकर समाजसेवियों तथा प्रबुद्ध लोगों ने रविवार शाम 6 बजे एक बैठक का आयोजन किया। ब्रह्मस्थान अतिक्रमण मुक्त कराने तथा ब्रह्मस्थान निर्माण को लेकर सर्वसमिति से एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जगन चंद्रवंशी को चुना गया।