अशोक नगर: खिरिया महूं गांव: पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, पति की हालत गंभीर
अशोकनगर जिले के खिरिया महूं गांव में पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार खिरिया महू निवासी गोविंद पुत्र बद्री प्रसाद कुशवाहा उम्र 35 वर्ष एवं उसकी पत्नी कौशल कुशवाहा उम्र 33 वर्ष में सोमवार की सुबह 9:00 बजे पारिवारिक विवाद के चलते अपने घर पर रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।