भभुआ: अखलासपुर गांव में सोए युवक को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के बाद हायर सेंटर किया गया रेफर
Bhabua, Kaimur | Aug 12, 2025 अखलासपुर गांव में सोए एक युवक को जहरीला सांप ने काट लिया, जहां गंभीर रूप से अचेत हो गया। यह घटना सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग 3 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक युवक भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी मुरली प्रजापति के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया जाता है। जहां परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर पर रात में खाना खाकर सोया हुआ था।