भभुआ: जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन ने कहा, जिले में वर्ग 1 से 8 तक 1182 विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना संचालित है
Bhabua, Kaimur | Aug 12, 2025 मिली जानकारी के अनुसार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन शंभू सिंह ने मंगलवार की दोपहर जानकारी देते हुए बताया। कैमूर जिले में वर्ग 1 से 8 तक में 1182 विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना संचालित है। उन्होंने बताया लगभग 1,96000 बच्चे नामांकित हैं। 199 विद्यालय में एनजीओ के माध्यम से मध्यान्ह भोजन बच्चों को कराया जाता है।