कहरा: सौरबाजार थाना के गौरवगढ़ गांव में 2 पक्ष के युवकों के बीच आपसी विवाद में हुई मारपीट, 2 युवक हुए जख्मी
सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरवगढ़ गांव वार्ड-5 में खेलने के दौरान दो पक्ष के युवकों के बीच आपसी विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में दो युवक जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी दोनों युवक का नाम विक्की कुमार और रणवीर कुमार बताया जा रहा है।