तारानगर: भालेरी थाना पुलिस ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 01 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत की कार्रवाई
भालेरी थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत विशेष कार्रवाई करते हुए 01 जने के खिलाफ कार्यवाही की है। जिला पुलिस अधीक्षक चूरू जय यादव के निर्देशन में धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत यह अभियान चलाया गया। भालेरी एसएचओ फरमान ने अपराधियों के समर्थकों को भी चेतावनी दी है कि जो भी अपराधियों का समर्थन या उनका महिमामंडन करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।