तारानगर: तारानगर थाना पुलिस ने चलाया एरिया डोमीनेशन अभियान, 09 जनों के खिलाफ की धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई
तारानगर थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत विशेष कार्रवाई करते हुए कुल 09 जनो के खिलाफ कार्यवाही की है। जिला पुलिस अधीक्षक चूरू जय यादव के निर्देशन में धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने अपराधियों के समर्थकों को भी चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति अपराधियों का समर्थन या उनका महिमामंडन करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।