ललितपुर: अवैध शराब के कुख्यात गढ़ चीरा कबूतरा डेरा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 लीटर शराब सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार: सीओ सदर
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने शनिवार सुबह करीबन 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब के कुख्यात गढ़ चीरा कबूतरा डेरा पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 400 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब बनाने के लिए रखा हुआ लगभग 10000 लीटर लहन नष्ट किया गया है।