मुगलसराय: मुगलसराय काली महाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राजीव गांधी शहादत दिवस
मुगलसराय में काली महाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार दोपहर 03 बजे को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहे।