सिराथू: कड़ाधाम क्षेत्र की एक बाग में तस्करी के लिए इकट्ठा गोवंशों का विहिप/बजरंग दल ने किया भंडाफोड़, पकड़ा गया एक तस्कर
कड़ा धाम इलाके की एक बाग में इकट्ठा किए गए गोवंशों का शुक्रवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने भंडाफोड़ कर दिया है।बताया जाता है कि लगभग 200 गोवंशो को तस्करी के लिए इकट्ठा किया गया था।एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और अन्य फरार हो गए हैं।वीएचपी और बजरंग दल के लोगों ने स्थानीय पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग किया है।