गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का खुलासा किया, नकली नोट और कार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
गया के कोतवाली थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आरोपियों ने एक व्यक्ति को 6 लाख रुपये के बदले 9 लाख रुपये देने का झांसा दिया। जब पैसे की जांच की गई तो असली नोटों के साथ नकली नोट भी पाए गए।