नूरसराय: जानवर चोरी मामले में 2 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, डीहा गांव से हुई गिरफ्तारी
नूरसराय थाना पुलिस ने थरथरी थाना क्षेत्र के डीहा गांव से जानवर चोरी करने के मामले में अतवाल चक गांव निवासी जुगल प्रसाद के पुत्र राजेश यादव उर्फ गोरेलाल यादव को किया गिरफ्तार। इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे दी जानकारी। उन्होंने बताया कि 2 महीने पूर्व भैंस चोरी के मामले में थाने में मामला दर्ज हुआ था ।