नूरसराय: आर्म्स एक्ट मामले में फरार आरोपी चौहान मोड़ से गिरफ्तार
नूरसराय थाना क्षेत्र के चौहान मोड़ से आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी पालटू बीघा गांव निवासी मुन्नी लाल यादव के पुत्र सत्येंद्र कुमार उर्फ सागर कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले की जानकारी नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार के द्वारा बुधवार की दोपहर 1:30 बजे दी जानकारी ।उन्होंने कहा कि पूर्व में इसके यहां से देसी हथियार बरामद हुआ था।