गाज़ीपुर: गाजीपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, एसपी ने शहीद स्मृति स्थल पर अर्पित किए पुष्प
गाजीपुर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देश की सुरक्षा और राष्ट्र की अखंडता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृति स्थल पर पुलिस अधीक्षक ने पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।