ग्राम रामजीपुरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। बुधवार को कथा वाचक पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि परोपकारी ही धर्म है। व्यक्ति के जीवन में संत महापुरुष आते हैं तो भक्ति प्रभाव बढ़ता है जो सदैव हमें परमात्मा से जोड़े रखता है।