मिर्ज़ापुर: विंध्याचल मंदिर में लाइन में खड़े दो परिवारों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मामले में सीओ सिटी का बयान आया
विंध्याचल मंदिर में लाइन में खड़े दो श्रद्धालु परिवारों के बीच दर्शन पूजन को लेकर हाथापाई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में वहां मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों परिवारों को हटाने का प्रयास किया गया। सीओ सिटी विवेक जावला ने कहा कि दोनों ही परिवारों का आपस में सुलह समझौता हो गया है। वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।