मिर्ज़ापुर: गणेशगंज मोहल्ले में घर में अकेली युवती के गले पर युवक ने ब्लेड से किया प्रहार, हाथ की नस भी काटी
कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज मोहल्ले में घर में अकेली युवती को घर में घुसकर युवक ने उसके गले और हाथ की नस पर ब्लेड से प्रहार कर दिया। लहू लुहान हाल में युवती घर के बाहर जाकर लोगों से मदद मांगती रही। जिसका वीडियो सामने आया है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। युवती को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।