Public App Logo
Jansamasya
Cwg
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
No video available

इंदौर: उम्र बिता दी हमने बच्चो की फिक्र करने में,अब बच्चे व्यस्त है हमारी कमियों का जिक्र करने मे।🥺💔 #yashguptadaanpatra

Indore, Indore | Apr 4, 2024
"दानपात्र" फाउंडेशन का उद्देश्य भारतवर्ष के ऐसे लाखों बेघर , बेसहारा परिवारों तक मदद पहुंचाकर उन्हें नया जीवन देना है इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर आप हमारी इस कोशिश में हमारा साथ दे सकते है 🙏 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - 📞 6263362660,7828383066

MORE NEWS

5 Star🌟Hotel Buffet 🤯🤩💰

📍Location - 6th Floor, Radisson Red Hotel, Scheme 94 Sector CA, Indore, Madhya Pradesh 452010

For Booking - 📞 +91 9752095528 / +91 9752095510

#hotel #buffet #5star #indore #italian

5 Star🌟Hotel Buffet 🤯🤩💰 📍Location - 6th Floor, Radisson Red Hotel, Scheme 94 Sector CA, Indore, Madhya Pradesh 452010 For Booking - 📞 +91 9752095528 / +91 9752095510 #hotel #buffet #5star #indore #italian

Indore, Indore | Jul 17, 2026

*इंदौर जिले में खरीफ फसलों की स्थिति बेहतर*
---
*किसानों को खरपतवार नियंत्रण एवं नमी संरक्षण के उपाय अपनाने की सलाह*
इंदौर, 17 जुलाई 2026
    इंदौर जिले में खरीफ सीजन के दौरान कुल 2,52,150 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों की बोनी की गई है। इसमें सर्वाधिक 2,33,700 हेक्टेयर यानि लगभग 93 प्रतिशत क्षेत्र में सोयाबीन की खेती की गई है। वर्तमान में जिले की खरीफ फसलों की स्थिति संतोषजनक एवं अच्छी है। किसान फसलों में खरपतवार नियंत्रण तथा नमी संरक्षण के लिए डोरा चलाने एवं अन्य अंतरवर्ती कृषि कार्य कर रहे हैं।
    जिले में इस वर्ष 17 जुलाई 2026 तक 13.9 इंच वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक केवल 7.2 इंच औसत वर्षा हुई थी। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग दोगुनी वर्षा होने से खरीफ फसलों को पर्याप्त लाभ मिला है।
    उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषकों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरकों का वितरण निरंतर किया जा रहा है। खरीफ फसलों के लिए किसानों द्वारा 34,737 ई-टोकन के माध्यम से 19,873 मीट्रिक टन उर्वरक का उठाव किया गया है। साथ ही आगामी रबी सीजन की तैयारी के लिए भी किसान उर्वरकों का भंडारण कर रहे हैं। जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। उपलब्ध भंडार में यूरिया 6,475 मीट्रिक टन, डीएपी 406 मीट्रिक टन, एनपीके 2,697 मीट्रिक टन, एसएसपी 4,699 मीट्रिक टन तथा पोटाश (एमओपी) 662 मीट्रिक टन शामिल है। इस प्रकार जिले में कुल 14,940 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है।
     कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में समय-समय पर निंदाई-गुड़ाई, डोरा चलाने सहित अन्य अंतरवर्ती कृषि क्रियाएं अवश्य करें। इससे खरपतवार नियंत्रण के साथ-साथ वर्षा में अंतराल की स्थिति में खेतों में नमी का संरक्षण होगा और पौधों को आवश्यक जल उपलब्ध हो सकेगा। जिन क्षेत्रों की हल्की भूमि में फसलें मुरझाने लगी हैं, वहां किसान मिनी स्प्रिंकलर के माध्यम से हल्की जीवन रक्षक सिंचाई करें। यदि किसी क्षेत्र में फसलों पर कीट अथवा रोग का प्रकोप दिखाई दे तो किसान तत्काल अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक तकनीकी सलाह प्राप्त करें तथा वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुसार कीट एवं रोग नियंत्रण के उपाय अपनाएं।

#JansamparkMP #indore #इंदौर #Kharif2026 #Agriculture #Soybean
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
JDjansampark Indore

*इंदौर जिले में खरीफ फसलों की स्थिति बेहतर* --- *किसानों को खरपतवार नियंत्रण एवं नमी संरक्षण के उपाय अपनाने की सलाह* इंदौर, 17 जुलाई 2026 इंदौर जिले में खरीफ सीजन के दौरान कुल 2,52,150 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों की बोनी की गई है। इसमें सर्वाधिक 2,33,700 हेक्टेयर यानि लगभग 93 प्रतिशत क्षेत्र में सोयाबीन की खेती की गई है। वर्तमान में जिले की खरीफ फसलों की स्थिति संतोषजनक एवं अच्छी है। किसान फसलों में खरपतवार नियंत्रण तथा नमी संरक्षण के लिए डोरा चलाने एवं अन्य अंतरवर्ती कृषि कार्य कर रहे हैं। जिले में इस वर्ष 17 जुलाई 2026 तक 13.9 इंच वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक केवल 7.2 इंच औसत वर्षा हुई थी। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग दोगुनी वर्षा होने से खरीफ फसलों को पर्याप्त लाभ मिला है। उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषकों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरकों का वितरण निरंतर किया जा रहा है। खरीफ फसलों के लिए किसानों द्वारा 34,737 ई-टोकन के माध्यम से 19,873 मीट्रिक टन उर्वरक का उठाव किया गया है। साथ ही आगामी रबी सीजन की तैयारी के लिए भी किसान उर्वरकों का भंडारण कर रहे हैं। जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। उपलब्ध भंडार में यूरिया 6,475 मीट्रिक टन, डीएपी 406 मीट्रिक टन, एनपीके 2,697 मीट्रिक टन, एसएसपी 4,699 मीट्रिक टन तथा पोटाश (एमओपी) 662 मीट्रिक टन शामिल है। इस प्रकार जिले में कुल 14,940 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में समय-समय पर निंदाई-गुड़ाई, डोरा चलाने सहित अन्य अंतरवर्ती कृषि क्रियाएं अवश्य करें। इससे खरपतवार नियंत्रण के साथ-साथ वर्षा में अंतराल की स्थिति में खेतों में नमी का संरक्षण होगा और पौधों को आवश्यक जल उपलब्ध हो सकेगा। जिन क्षेत्रों की हल्की भूमि में फसलें मुरझाने लगी हैं, वहां किसान मिनी स्प्रिंकलर के माध्यम से हल्की जीवन रक्षक सिंचाई करें। यदि किसी क्षेत्र में फसलों पर कीट अथवा रोग का प्रकोप दिखाई दे तो किसान तत्काल अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक तकनीकी सलाह प्राप्त करें तथा वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुसार कीट एवं रोग नियंत्रण के उपाय अपनाएं। #JansamparkMP #indore #इंदौर #Kharif2026 #Agriculture #Soybean CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh JDjansampark Indore

Indore, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

*मध्य प्रदेश में बनेगी नई दिव्यांग नीति*
----                 
*पर्पल फेयर इंदौर-2026 में सांसद श्री लालवानी ने दिव्यांग प्रतिभाओं का किया सम्मान*
इंदौर, 17 जुलाई 2026
 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (एनआईएमएचआर) सीहोर तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रवींद्र नाट्य गृह में "पर्पल फेयर इंदौर-2026" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपनी प्रेरक जीवन यात्रा साझा करने का अवसर मिला। दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
 सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इंदौर दिव्यांगजनों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और यहां राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले अनेक एनजीओ सक्रिय हैं। 
 सांसद श्री लालवानी ने  राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (एनआईएमएचआर) के इंदौर में सैटेलाइट सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे इंदौर सहित संभाग के अन्य जिलों के भी दिव्यांगजन और संस्थाएं लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई दिव्यांग नीति तैयार करते समय इंदौर के अनुभवी स्वयंसेवी संगठनों से भी सुझाव लिए जाएं ताकि नीति अधिक प्रभावी और व्यवहारिक बन सके। उन्होंने इंदौर की कई प्रेरणादायी दिव्यांग प्रतिभाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इंदौर में अनेक युवाओं ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से नई पहचान बनाई है। उन्होंने इन सफलताओं का श्रेय सेवा भाव से कार्य कर रहे स्वयंसेवी संगठनों और समाज के सहयोग को दिया।
 कार्यक्रम में विधायक श्री गोलू शुक्ला भी शामिल हुए और दिव्यांग बच्चों से संवाद करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। 
 निशक्तजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के दिव्यांगजनों के लिए नई समावेशी दिव्यांग नीति तैयार की जा रही है। इस नीति के निर्माण में विशेषज्ञों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सभी संबंधित पक्षों के सुझाव शामिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों की मदद के लिए 32 करोड़ रुपये की दिव्यांग निधि स्थापित की है। इस निधि से प्रतिभावान ‍दिव्यांगजनों को खेल, उच्च शिक्षा, कला, संस्कृति आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में भी मदद दी जाएगी। युवाओं को रियायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। स्टार्टअप में भी मदद की जाएगी। 
 कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (एनआईएमएचआर) सीहोर के डायरेक्टर श्री अखिलेश कुमार शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पर्पल फेयर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दिव्यांगजनों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और समाज में उनकी सहभागिता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच है।
 कार्यक्रम में दिव्यांग प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रेरणादायी अनुभव साझा किए गए। दोपहर बाद भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ पर्पल फेयर इंदौर-2026 का समापन हुआ।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #PurpleFair2026 #DivyangJan #InclusiveMP
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*मध्य प्रदेश में बनेगी नई दिव्यांग नीति* ---- *पर्पल फेयर इंदौर-2026 में सांसद श्री लालवानी ने दिव्यांग प्रतिभाओं का किया सम्मान* इंदौर, 17 जुलाई 2026 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (एनआईएमएचआर) सीहोर तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रवींद्र नाट्य गृह में "पर्पल फेयर इंदौर-2026" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपनी प्रेरक जीवन यात्रा साझा करने का अवसर मिला। दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थितजनों का मन मोह लिया। सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इंदौर दिव्यांगजनों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और यहां राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले अनेक एनजीओ सक्रिय हैं। सांसद श्री लालवानी ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (एनआईएमएचआर) के इंदौर में सैटेलाइट सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे इंदौर सहित संभाग के अन्य जिलों के भी दिव्यांगजन और संस्थाएं लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई दिव्यांग नीति तैयार करते समय इंदौर के अनुभवी स्वयंसेवी संगठनों से भी सुझाव लिए जाएं ताकि नीति अधिक प्रभावी और व्यवहारिक बन सके। उन्होंने इंदौर की कई प्रेरणादायी दिव्यांग प्रतिभाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इंदौर में अनेक युवाओं ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से नई पहचान बनाई है। उन्होंने इन सफलताओं का श्रेय सेवा भाव से कार्य कर रहे स्वयंसेवी संगठनों और समाज के सहयोग को दिया। कार्यक्रम में विधायक श्री गोलू शुक्ला भी शामिल हुए और दिव्यांग बच्चों से संवाद करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। निशक्तजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के दिव्यांगजनों के लिए नई समावेशी दिव्यांग नीति तैयार की जा रही है। इस नीति के निर्माण में विशेषज्ञों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सभी संबंधित पक्षों के सुझाव शामिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों की मदद के लिए 32 करोड़ रुपये की दिव्यांग निधि स्थापित की है। इस निधि से प्रतिभावान ‍दिव्यांगजनों को खेल, उच्च शिक्षा, कला, संस्कृति आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में भी मदद दी जाएगी। युवाओं को रियायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। स्टार्टअप में भी मदद की जाएगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (एनआईएमएचआर) सीहोर के डायरेक्टर श्री अखिलेश कुमार शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पर्पल फेयर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दिव्यांगजनों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और समाज में उनकी सहभागिता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच है। कार्यक्रम में दिव्यांग प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रेरणादायी अनुभव साझा किए गए। दोपहर बाद भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ पर्पल फेयर इंदौर-2026 का समापन हुआ। #JansamparkMP #indore #इंदौर #PurpleFair2026 #DivyangJan #InclusiveMP CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026