बाराबंकी में मिशन शक्ति फेज-06 के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी के निर्देशन में जनपद के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के साथ ही शासन व पुलिस की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई
वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108, जनसुनवाई पोर्टल व हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया
साइबर अपराध, महिला हिंसा व शिकायत निवारण के उपायों के बारे में भी किया गया जागरूक
#Barabanki #MissionShakti #BarabankiPolice #UPPolice
Nawabganj, Barabanki | Nov 21, 2026