जैसीनगर: जैसीनगर में खेतों में आग लगने से 4 किसानों की 10 एकड़ फसल जली
जैसीनगर कृषि उपज मंडी के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे खेतों में लगी आग से करीब 10 एकड़ में खड़ी और कटी हुई गेहूं-चना की फसल जलकर खाक हो गई। तेज हवा के कारण आग महेंद्र सिंह ठाकुर के खेत से फैलकर गब्बर पटेल, पूरन पटेल और मनोज पटेल के खेतों तक पहुंच गई।ग्रामीणों ने निजी टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया, जबकि सूचना पर डायल-112 और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।