पीपराडीह गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पंखे का तार स्वीच बोर्ड में लगाने के दौरान नंगे तार के संपर्क में आने से युवक को करेंट लग गया। जिससे वो जमीन पर गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।