Public App Logo
हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति ने सुक्खू सरकार को 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित 40% देनदारियों और महंगाई भत्ते की दो किश्तों की अधिसूचना जारी करने का अल्टीमेटम दिया है। समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम शर्मा ने कहा कि यदि सरकार तय समय सीमा तक वादा पूरा नहीं करती, तो 8 अगस्त को शाहपुर में 18 पेंशनर संगठनों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशव्यापी आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। समिति का कहना है कि लाखों पेंशनर्स लंबे समय से अपने वित्तीय अधिकारों का इंतजार कर रहे हैं और अब सरकार को अपने वादे पूरे करने होंगे। 📺 पूरी खबर देखें सिर्फ N Star News India पर। #Himachal #Pensioners #SukhuGovernment #SixthPayCommission #DA #HimachalNews #BreakingNews #NStarNewsIndia #BhupRamSharma #Shahpur #PensionersProtest #HPNews - Himachal Pradesh News