हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति ने सुक्खू सरकार को 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित 40% देनदारियों और महंगाई भत्ते की दो किश्तों की अधिसूचना जारी करने का अल्टीमेटम दिया है।
समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम शर्मा ने कहा कि यदि सरकार तय समय सीमा तक वादा पूरा नहीं करती, तो 8 अगस्त को शाहपुर में 18 पेंशनर संगठनों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशव्यापी आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।
समिति का कहना है कि लाखों पेंशनर्स लंबे समय से अपने वित्तीय अधिकारों का इंतजार कर रहे हैं और अब सरकार को अपने वादे पूरे करने होंगे।
📺 पूरी खबर देखें सिर्फ N Star News India पर।
#Himachal #Pensioners #SukhuGovernment #SixthPayCommission #DA #HimachalNews #BreakingNews #NStarNewsIndia #BhupRamSharma #Shahpur #PensionersProtest #HPNews
Himachal Pradesh, India | Jul 27, 2026