पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बताया लूट के नेता
बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव का मतलब है भ्रष्टाचार। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव को लूट का नेता भी बताया है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव से भ्रष्टाचार का ज्ञान ले सकते हैं।